Back To Top

hantam88

slot gacor

cinta78

akurat79

SITUS SLOT

gaspol189

candu189

Search Library Catalogue:

 

""सभी शोध बेकार हो जाएंगें अगर यह आंतरिक शोधन से संबद्ध नहीं हो" ~ एम.के.गांधी

पुस्तकालय और अभिलेखागारहमारे स्मारक संग्रहालय में गांधीजी के द्वारा लिखित पांडुलिपियों का काफी बड़ी संग्रह है जो उन्होंने साबरमती आश्रम में अपने प्रवास के दौरान लिखी थी, जिनको गहन देखभाल और सटीकता के साथ संरक्षित किया गया है।

गांधी स्मारक संग्रहालय के पुस्तकालय और अभिलेखागार में निम्नलिखित मौजूद हैं:

  • 34111 पत्र - जो या तो गांधीजी को या उनके द्वारा लिखे गए हैं; जो या तो मूल रूप में हैं या उनकी फोटोस्टेट प्रतियां रखी गयी हैं। इन पत्रों पर माइक्रोफिल्म चढ़ाई गयी है और रजिस्टरों में दर्ज किया गया। इन 28 रजिस्टरों की एक माइक्रोफिल्म प्रति ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अधिकार में है।
  • 'नवजीवन', 'यंग इंडिया' और 'हरिजन' में इन तीन भाषाओं अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी में से किसी में भी प्रकाशित गांधीजी के लेखों की 1371 पांडुलिपियां हैं। संग्रहालय में महात्मा गांधी और उसके साथियों की 6368 तस्वीरों और नेगटिवस का संग्रह है।
  • 210 फिल्में जो हिन्दी, गुजराती और अंग्रेजी में हैं और जो गांधी के जीवन और उनके मिशन, डांडी मार्च और कुछ दुर्लभ फिल्में जो चालीसवें दशक के शुरूआती दौर को दर्शाती हैं।
  • 106 वीडियो कैसेट
  • 612 ऑडियो कैसेट
  • महात्मा जी को पेश किए गए सम्मान, ताड़ के पत्तों पर लिखा फेलिसितशेओंस, डाक टिकटों का एक डाक टिकट संग्रह, गांधीजी पर प्रकाशित अलग-लग देशों की सामग्री, गांधीजी और उनके सहयोगियों की डायरियां, महात्मा गांधी द्वारा आश्रम के बच्चों के लिए, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए, शासकों को और बड़े पैमाने पर दुनिया के दिग्गजों को लिखे पत्रों की प्रतियां यहां रखी गई हैं। यह बहुत खुशी की बात है की यह संग्रह अलग-अलग स्थानों और व्यक्तियों से आने वाले पत्रों के साथ दिन प्रति दिन बढ़ रहा है।
  • एक डायरी जिसमें गांधीजी ने पत्राचार के उद्देश्य के लिए पते, एक जावक रजिस्टर में उनके द्वारा लिखित पत्रों की संख्या का संकेत मिलता है, एक दूसरे रजिस्टर में उन्होंने अपने जेल के जीवन में उनकी दैनिक कताई उत्पादन का ब्यौरा, भोजन की मात्रा का ब्यौरा, पढ़ी गयी किताबों की संख्या का ब्यौरा और उनसे मिलने आने वाले आगंतुकों की संख्या का ब्यौरों का उल्लेख किया है।
  • भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर दुर्लभ पुस्तकों सहित 50, 000 पुस्तकें
  • गांधीजी के निजी सचिव महादेव देसाई की पुस्तकें
  • लगभग 6000 फोटो निगेटिव्स