Back To Top

hantam88

slot gacor

cinta78

akurat79

SITUS SLOT

gaspol189

candu189

Sabarmati Lecture - 8 by Arif Mohammad Khan (22nd Governor of Kerala) (02-10-2022)

श्रेणी : Sabarmati Ashram Lecture Series
विचार : 725

साबरमती प्रवचन श्रेणी – 8 वक्ता : श्री आरीफ मोहम्मद खान, माननीय राज्यपाल, केरल विषय : “सबका भारत - महात्मा गांधीजी की नजरों से” मान. श्री आरीफ मोहम्मद खान सामाजिक हित के चिंतक, सामाजिक न्याय के आग्रही, इस्लाम के गहरे अभ्यासी श्री आरीफ मोहम्मद खान वर्तमान में केरल के राज्यपाल है | 18 नवम्बर, 1951 को बुलंद शहर में जन्मे श्री आरीफभाई ने अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक और लखनऊ विश्वविद्यालय से एल.एल.बी.की उपाधि प्राप्त की है | प्रतिष्ठित राजनेता श्री आरिफ मोहम्मद खान ने 1983 से 1990 तक केंद्र सरकार के कृषि, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन एवं गृह विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया है | उन्होंने 1986 में शाहबानो केस के मामले में, मुस्लिम महिलाओ के अधिकारों की सुरक्षा के लिए मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया था | पार्टी और सत्ता की राजनीति के बीच भी उनका जीवन सत्य, सिध्धांत एवं मूल्यो के सामंजस्यपूर्ण संयोजन को दर्शाता है | विद्वता और शालीनता, कड़ी महेनत और इमानदारी, सत्यनिष्ठा और संवेदनशीलता, निर्णायकता और परिवर्तनशीलता, दया और न्यायप्रियता – ये सभी मानवीय गुण आरीफ मोहम्मद खान में निहित है | एक उत्साही पाठक, विचारप्रेरक लेखक एवं विद्वान् आरीफ खानके मन में पिछड़े वर्गों के प्रति अदम्य करुणा है | हिन्दू-मुस्लिम एकता की गांधीजी की सद्दभावना के बारे में उनकी कुछ टिप्पणियाँ उनकी संवेदनशीलता का संकेत है | इस्लाम धर्म और भारतीय संस्कृति की विरासत के प्रखर अभ्यासी आरीफभाई की किताब “टेक्स्ट एंड कोन्टेक्स्ट-कुरान एंड कंटेम्पररी चेलेन्जिस” बहुत लोकप्रिय हुई है | इस्लाम और सूफीवाद के उनके लेख समय समय पर प्रकाशित होते रहते हैं | भगवद् गीता और हिन्दू धर्म ग्रंथो के भी आप गहरे अभ्यासी है|